45 गांवों के आदिवासियों ने किया बड़ा प्रदर्शन, गांवों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं

धमतरी | सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मार्ग पर करीब 45 गांवों के आदिवासियों ने बड़ा प्रदर्शन (Tribal protest) किया। किसान संघर्ष समिति एवं जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोग धमतरी कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंचे. उनका कहना है कि गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।

भारी पुलिस बल तैनात

आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया. धमतरी के अलावा गरियाबंद एवं आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी उनके गांव विकास की मुख्यधारा से दूर हैं. गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन और आवेदन सौंपने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment