रायपुर। 29 नवंबर को तीन जिला न्यायालयों की भर्ती परीक्षाएं और व्यापम की शिक्षक भर्ती परीक्षा एक ही दिन आयोजित होने जा रही हैं।
29 नवंबर को बलरामपुर, बलौदाबाजार और कवर्धा जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा भी निर्धारित है।
चारों परीक्षाओं की तारीख एक होने से उन अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल पैदा हो गई है, जिन्होंने अलग-अलग विभागों और जिलों में आवेदन किया है। एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर परीक्षा देना संभव नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी पसंद की एक परीक्षा में शामिल होकर बाकी परीक्षाओं का मौका छोड़ना पड़ सकता है।







