धमतरी। महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 22 मई को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 मई को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी (39 वर्ष), निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.) ने प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
चौकी बिरेझर द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बिरेझर पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे चौकी बिरेझर बुलाया गया,जहां पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य सामग्री विधिवत जप्त कर वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









