मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना, कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 5 जुलाई को

धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 5 जुलाई 2026 को समय प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आदर्श विद्यालय गोकुलपुर धमतरी में होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से  3 जुलाई 2026 तक प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment