mahasamund: 51 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने मारुती सुजुकी कार से 51 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से मारुती सुजुकी कार एवं 1 मोबाईल जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 में ओड़िशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 रोड रेहटीखोल मे नाकाबंदी क। कुछ समय बाद एक मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 आया, जिसे रोका गया तभी ड्रायवर के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से उतर कर जंगल की ओर भाग गया। आसपास तलाश करने से नहीं मिला। कार चालक ने अपना नाम आलोक कुमार चौहान साकिन नेगवा खिरिया थाना किशनी जिला मैनपुरी उ.प्र. बताया। वहीं फरार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार साकिन आर जेड 69 एच- हरिजन बस्ती वेस्ट सागरपुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली का रहने वाला बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर वाहन मारुती सुजुकी कार के बीच सीट में तीन प्लास्टिक बोरियों में गांजा होने की जानकारी दी। उक्त गांजा को भुवनेश्वर ओड़िशा से कानपुर उत्तर प्रदेश स्वयं के लिये बिक्री करने हेतु ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपी से 51 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 25,50,000 रुपये बताई जा रही है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 एवं 01 मोबाईल जब्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(सी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment