धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी में जंगली जुआं जोरों पर है ,,खबर है की बड़ी करेली में रात के अंधेरों में,,एक बल्ले बाज के भरोसे एक नामचीन जुआं माफिया बावन परी का खेल चालू किए हुए है और उस बल्ले बाज का काम इतना सटीक है की सालो से चल रहे जुएं में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है
हालाकि पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है और कही न कही से जुआरियों को सबक सिखाने,अब जुआं एक्ट की धारा के अलावा ,,प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर कुछ दिनों की जेल की हवा भी खिला रही है ताकि उनमें जेल जाने का डर बैठे और ऐसी गतिविधियों से युवा वर्ग दूरी बनाए ,,लेकिन इस धंधे में मोटी रकम बटोर चुके जुआरी अब इसे अपना धंधा मान बैठे है और बाहरी जुआरियो को सेटिंग का झांसा देकर खेलने बुला रहे और मोटी कमाई कर रहे ,,जिससे कई गावों का मौहोल बिगड़ रहा है ,,ग्रामीण भी नाम न बताने की शर्त पर बताते है की ये जुआरी जिस छेत्र में जुआं चालू करते है उस गांव के कुछ बदमाशो को सेट कर आस पास के जंगलों में जुआं खेलते ,खिलाते है और अभी का मौहौल देख की छोटी छोटी बातो पर लोग जानलेवा हमला कर देते है इसके डर से पुलिस में शिकायत करने से कतराते है, अब देखना है इस बल्ले बाज के भरोसे कब तक ये रन बटोर कर नाबाद रहते है या क्लीन बोल्ड होते है।










