Dhamtari : दावा-आपत्ति 10 जुलाई तक

धमतरी। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यकम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” की शुरूआत की है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) धमतरी के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र योजना अंतर्गत रिक्त संविदा/एकमुश्त वेतन के 03 पदों जेण्डर विशेषज्ञ (01 अनारक्षित व 01 अ.ज.जा.) एवं वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ (01 पद अनारक्षित) एवं आई.टी. अस्सिटेंट के (01 पद अनारक्षित) को संविदा के आधार नियुक्ति किया जाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त आवेदनों का पात्र-अपात्रों की सूची जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर देखा जा सकता है। इसी तरह उक्त सूची पर आगामी 10 जुलाई तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-धमतरी में पंजीकृत / स्पीड डाक के माध्यम से अभ्यर्थी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment