धमतरी जिले सहित कुरूद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 24 घंटे से हो रही है बारिश, कई जगह सड़कों के ऊपर से बह रहा है पानी

कुरुद। पूरे धमतरी जिले में लगातार 24 घंटे से बारिश जारी है जिसके चलते कुरुद विधानसभा के अंतरगत आने वाले भखारा ,मगरलोड, ग्राम सिर्री, नारी सहित आस-पास के क्षेत्रों से जल भराव की खबरें आ रही हैं l ऐसा ही एक नजारा ग्राम गाड़ाडीही को ग्राम नारी से जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम सिरसिदा में देखने को मिला l जहां लगातार होने वाली बारिश के चलते खेतों में पानी भर आया है जो निर्माणाधीन सड़क के ऊपर से बह रहा है l जिससे निर्माणाधीन सड़क उखड़ कर खेतों में पट रही है और यह सड़क राहगिरों के लिए परेशानियों का सबब बन रहा है l

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment