मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत धमतरी जिले से 5 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक द्वारिका, सोमनाथ, नागेश्वर मंदिर यात्रा भेजा जाना है।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि धमतरी जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन, ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के नगरनिगम, नगरपालिक और नगर पंचायत से निर्धारित आवेदन प्राप्त कर आवेदन में चाहे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे वर्तमान चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि पूरी कर 24 जुलाई तक आवेदन संबंधित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment