अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार धनेंद्र साहू निवासी उपरपारा बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।









