बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना पड़ा महंगा, 7 गिरफ़्तार

रायपुर। कालीबाड़ी में कल देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करने पर 7 लोग बड़ी मुसीबत में पड़ गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू में ग्रुप को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए मनाया. लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेज संगीत के बारे में एक और शिकायत मिली.

जब पुलिस दोबारा उस स्थान पर आई तो वहां मौजूद युवक-युवतियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की, धक्का-मुक्की की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों और 4 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 अगस्त की बताई जा रही है. जहां सुबह के करीब 3 बजे युवक-युवतियां पार्टी कर रहे हे. जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को शिकायत की और कहा कि गांधी नगर के कालीबाड़ी इलाके में प्रताप टंडी के घर की छत पर तेज साउंड सिस्टम के साथ हो रही एक हंगामेदार बर्थडे पार्टी की सूचना मिली. शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ग्रुप को समझाने के बाद साउंड सिस्टम बंद करवा दिया.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment