ब्लू वॉटर में डूबा आदिल खान, 77 घंटे बाद पानी के ऊपर आया शव

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद पानी के ऊपर आया। तीन दिनों तक SDRF और NDRF की टीमें गहरे पानी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आदिल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। आखिरकार शनिवार देर रात उसका शव खुद ही पानी की सतह पर ऊपर आ गया।

आदिल के 19 अगस्त की शाम को तैरते वक़्त पानी में डूबा था। बताया गया कि आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतरे, लेकिन तैरते हुए आदिल गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

घटना के बाद माना थाना पुलिस के साथ SDRF की टीम ने तलाश शुरू की। बाद में NDRF की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। ब्लू वॉटर की अत्यधिक गहराई और पानी के अंदर बेहद ठंडे तापमान के कारण गोताखोरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

करीब तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद जब आदिल का शव नहीं मिला। परिजन लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहे और उसके मिलने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू टीमों की लगातार कोशिशों के बीच आखिरकार 77 घंटे बाद आदिल का शव खुद पानी के ऊपर आ गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment