Dhamtari: साइबर जागृति अभियान, प्रथम सप्ताह में 16 थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान, लगभग 12,000 विद्यार्थियों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

धमतरी। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी कुरूद, एसडीओपी नगरी एवं डीएसपी साइबर के नेतृत्व में जिले में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के प्रथम सप्ताह 15 से 22 अगस्त 2026 तक धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 16 थाना/चौकी क्षेत्रों के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस टीमों द्वारा पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों की जानकारी दी तथा OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के सरल एवं व्यावहारिक उपाय बताए।

प्रथम सप्ताह में लगभग 12,000 विद्यार्थियों को किया जागरूक
15 से 22 अगस्त तक चले प्रथम सप्ताह के अभियान में जिलेभर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 12,000 विद्यार्थियों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
22 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम
थाना सिटी कोतवाली – गांधी मैदान, धमतरी – लगभग 170–180 विद्यार्थी
▪️ थाना अर्जुनी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर एवं मधुरिमा गुरुकुल कोलियारी – 345
▪️ थाना रूद्री – नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय – 250
▪️ थाना कुरूद – ग्राम पंचायत मोंगरा – 170
▪️ थाना भखारा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागतरई – 260
▪️ थाना मगरलोड – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा
▪️ चौकी बिरेझर – शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सिर्री – 171
▪️ चौकी करेली बड़ी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुण्डेल
▪️ थाना केरेगांव – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुही – लगभग 70 – 80
▪️ थाना अकलाडोंगरी – शासकीय माध्यमिक शाला अकलाडोंगरी – लगभग 35 – 40
▪️ थाना नगरी – जीनियस पब्लिक स्कूल – 150
▪️ थाना सिहावा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 200
▪️ थाना दुगली – शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सोनझरी – 70
▪️ थाना बोराई – शासकीय माध्यमिक एवं हाई स्कूल कसपुर – 50
इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रथम सप्ताह में जिले के अन्य थाना/चौकी क्षेत्रों में भी लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सतर्कता ही सबसे बड़ी साइबर सुरक्षा
पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को बताया कि OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें और लालच या डर पैदा करने वाले फोन कॉल पर तत्काल विश्वास न करें।
विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को तत्काल सूचना दें।

साइबर सेल्फी” से बढ़ेगी जागरूकता की श्रृंखला
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को “साइबर जागृति अभियान” के QR कोड की जानकारी देते हुए अभियान से जुड़ने और “साइबर सेल्फी” लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

“मैं जागरूक हूं, आप भी जागरूक बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़ें।”
अभियान से जुड़ने के लिए cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक करें अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

धमतरी पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं साइबर जागरूक बने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के कम से कम 5 – 10 लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करे। इस प्रकार विद्यार्थी स्वयं “साइबर जागरूकता के वाहक” बनकर जागरूकता की श्रृंखला को आगे बढ़ाएं।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment