धमतरी…. जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि गातापार धमतरी निवासी मुमुक्षु बहन काजल नाहर ने सांसारिक जीवन का त्याग कर आत्मकल्याण एवं धर्म साधना के पथ को अपनाने का निर्णय लिया है। आगामी 4 सितंबर 2026 को राजस्थान के बीकानेर में उनका भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा। इस पावन अवसर की घोषणा होते ही जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है।
यह दीक्षा हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 रामलालजी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी म.सा. की पावन प्रेरणा से संपन्न होगी।








