धमतरी। सीमेंट गोदाम के सामने से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिरझूली स्थित दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने प्रार्थी ने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 S 9531) चाबी सहित खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना व सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देशी शराब भट्टी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उसे थाने लाकर गवाहों के समक्ष बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी चन्द्रदेव ध्रुव ने बिरझूली से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की गई है।









