रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल 608 कैंडिडेट्स का चयन अब प्रक्रिया के अगले चरण के लिए किया गया है। आयोग ने चयनित कैंडिडेट्स की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कैंडिडेट जारी सूची में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि देखकर परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के तहत परीक्षा प्रक्रिया आयोजित की थी। चयनित कैंडिडेट्स के लिए 21 सितंबर 2026 से इंटरव्यू शुरू होगा।









