Dhamtari पुलिस बल ने दीपावली पर्व के अवसर पर लगाई चाक चौबंद व्यवस्था

धमतरी। दीपावली (Dhamtari ) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द ढंग से संपन्न कराने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जिला पुलिस बल धमतरी की तरफ से चाक चौबंद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक स्वयं लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है।

जिसके मद्देनजर जिले के प्रमुख जगहों धमतरी (Dhamtari ), कुरूद, मगरलोड,नगरी,सिहावा,भखारा,बोराई थाना क्षेत्रों में पुलिस जवानों की ड्यूटी 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगाई गई है। फटाके की दुकान भी रिहायशी इलाके एवं रोड में नहीं लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते पुलिस जवानों की फिक्स पाईंट ड्यूटी प्रातः 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक लगाई गई है।

साथ ही हथियार से लैस पुलिस जवानों की पैदल पेट्रोलिंग भी लगाई गई है,जिनके द्वारा त्यौहारों का फायदा उठाकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं सतत निगाह रखी जा सके। वहीं 24 घंटे विभिन्न सुविधाओं से लैस पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त कर रही है।

दीपालवी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिले के (Dhamtari ) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, भावेश साव, मयंक रणसिंह, कृष्णा कुमार पटेल ,नेहा राव पवार एवं रक्षित निरीक्षक के.देव राजू ,निरीक्षक,उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्र.आर. आरक्षक सहित कुल 100 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment

Notifications