महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों की पदस्थापना

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग आदेश जारी कर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों की पदस्थापना की है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग और वर्तमान में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव के रूप में पदस्थ प्रतीक खरे की सेवाएं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की निजी स्थापना के लिए ले ली हैं। उन्हें अस्थाई रूप से विशेष सहायक बनाया गया है। दूसरे आदेश में जल संसाधन विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ध्रुव को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद के विरुद्ध अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment