भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह दो दिवसीय प्रवास पर,प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक

रायपुर…. भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे. उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा.

मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी.
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment