आवासीय अकादमी बिलासपुर में 5 तीरंदाज़ी खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद @ मनीष सरवैया। संचालनालय खेल एवम् युवा कल्याण रायपुर से खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में आवासीय तीरंदाज़ी अकादमी के लिए चयन सूची जारी की गईं हैं, जिसमें जिले के 02 बालक एवम् 03 बालिका कुल 05 खिलाड़ियो का चयन किया गया हैं। खेल अधिकारी, खेल एवम् युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दी जानी है। जिसमें अकादमी संचालन नियम 2014 के अंतर्गत परिशिष्ट अ, 50 रूपए के गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर में अकादमी संचालन नियम अंतर्गत परिशिष्ट ब अनुसार अनुबंध, जिला चिकित्सालय का चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रारूप अनुसार, प्रारूप अनुसार खिलाड़ी की जानकारी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, एवम् 6 नग फ़ोटो शामिल हैं। जिले से चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, पदमा साहू पिता वेदराम साहू, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू, जयंत ठाकुर पिता यशवंत कुमार ठाकुर का चयन तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर में किया गया हैं। अकादमी में खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग मंदाकिनी पंडा, उप प्राचार्य वी के असगर, छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर पूर्णेंद चंद्राकर, डॉक्टर विकास अग्रवाल, तीरंदाज़ी प्रशिक्षक एवन साहू, अरविंद छावड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य शास. उमावि. खोपली भोपाल सिंग बंजारा, तीरंदाजी प्रशिक्षक ऋषि कपूर साहू, इत्यादि पालकों एवम् खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त कर खिलाडियो को बढ़ाई दी। इससे पहले जिले के 04 खिलाड़ियों का चयन तीरदांजी अकादमी रायपुर में हो चुका हैं, जिसमें साई सेंटर रायपुर में संजय सोनवानी पिता धन्नू सोनवानी तथा कोदू राम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में नरेश कुमार ठाकुर पिता वीरेंद्र ठाकुर, हेमंत निषाद पिता जुगेश्वर निषाद एवम् सत्यभामा साहू पिता मोतीराम साहू तीरंदाजी खेल का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

Leave a Comment

Notifications