धमतरी के 5 सहायक उप निरीक्षक को मिली उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगा कर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की, जिसमें राजकुमार साहू, गोविंद राम राजपूत, सोमन लाल सिन्हा, सूरज पाल साहू, तुला राम साहू शामिल है।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव,प्रआर.विजय पति डिगेश शर्मा एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?

Notifications