धमतरी। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के बीसवे दिन जन-जन तक सड़क सुरक्षा के संदेश को पहुचाने यातायात नियमों का पालन कराने और यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में संचालित आटो / ई रिक्शा में यातायात जन जागरूकता का बैनर लगाया गया जिससें आटो / ई रिक्शा में बैठे वाले सवारी और रास्ते में चलने वाले लोगों को अधिक से अधिक यातायात नियमों की जानकारी हो और आमजन सड़क सुरक्षा के उपायों को अपना कर सुरक्षित रहे।
इसी क्रम यातायात रथ के द्वारा शहर के चौक-चौराहों में पहुंचकर आमजन, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन पाम्पलेट देकर यातायात रथ में लगे यातायात नियमों संकेतों को दिखाकर, पी.ए. सिस्टम के माध्यम से गीत संगीत बजाकर सड़क सुरक्षा के उपयों को बताकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उक्त कार्यक्रम में उनि. खेमराज साहू,आर. गणपत डिंडोलकर, उपस्थित रहे।
Dhamtari : तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
Hamar Dhamtari
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 पौवा शराब जब्त
Hamar Dhamtari
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली
Hamar Dhamtari