छत्तीसगढ़ विधानसभा का तृतीय सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक

जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित
धमतरी .... छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र आगामी 24 फरवरी से 21 मार्च तक होगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी ने अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नंबर 62668-00039 है और डिप्टी कलेक्टर बी.एस.मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है, जिनका मोबाईल नंबर 97547-37426 तथा 83198-34004 है। कलेक्टर ने अधीक्षक, राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232592 है। उन्होंने अवकाश के दिनों में  नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी कर्मचारी उनकी अनुमति के बगैर अवकाश पर अथवा मुख्यालय से बाहर नहीं रहेगा।
नियंत्रण कक्ष में  26 फरवरी को सहायक ग्रेड 2  इंद्राणी साहू, कम्प्यूटर ऑपरेटर  झामिन सिन्हा, भृत्य  उमा देवी नेताम,  एक मार्च को सहायक ग्रेउ 3  पूर्णिमा यादव, कम्प्यूअर ऑपरेटर  प्रियंका जाधव, भृत्य  देवकी, 2 मार्च को  यशवंत निषादराज, सहायक ग्रेड 3  दीपक सिन्हा और भृत्य  चमर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 8 मार्च को सहायक ग्रेड 2  हरीश ध्रुव, कम्प्यूटर ऑपरेटर  मनीष यादव, भृत्य  सूरज देवदास, 9 मार्च को कम्प्यूटर ऑपरेटर  गोदावरी, स्टेनोटायपिस्ट  सरिता साहू, भृत्य  लोकेश्वरी, 15 मार्च को सहायक ग्रेड 2  दशरथ साहू, सहायक ग्रेड 3  मनीष साहू, भृत्य  सुरेन्द्र यादव और 16 मार्च को सहायक ग्रेड 3  वर्षा आवड़े,  दुर्गा धु्रव तथा भृत्य  दुर्गेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment

Notifications