कुरुद। मैहरधाम के प्रधान पीठाधीश्वर दाऊ जी सरकार का कुरुद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर एक बजे से आयोजित दर्शन कार्यक्रम में दाऊ जी सरकार ने माता की आराधना में एक मधुर भजन प्रस्तुत किया। वहीं उनके साथ आए रवि, भरत, धनेश गुप्ता, गोलू सिंह और राजेश पाण्डेय ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर तपन चंद्राकर, मालक राम साहू, कृष्णकांत साहू, जीतेन्द्र चंद्राकर, शशांक, पन्ना चंद्राकर, जमाल रिजवी, विपिन चंद्राकर, अर्चना द्विवेदी, राखी चंद्राकर, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, मनीष साहू, सोम प्रकाश सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, नवीन चंद्राकर, जीतेन्द्र नाथ योगी, पवन यादव उपस्थित थे।




