धमतरी। धमतरी में आगामी एक जून से जिला और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू होगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर बी.एक्का को नोडल अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख कन्हैया लाल भोई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित होने वाले इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07722-232249 है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संबंधित तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। धमतरी तहसील के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07722-240638, कुरूद का 07705-223381, भखारा का +9196309-63635, मगरलोड का +9189595-35346, नगरी का 07700-251398, कुकरेल का +9198980-18731 और बेलरगांव तहसील का दूरभाष नंबर +9193027-99980 है।