ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित दो अलग-अलग प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रथम प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 7(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन में संलिप्त तुषार यादव की संलिप्तता पाए जाने पर उसे तलब कर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 18 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व में शंकर मंगलानी निवासी बनियापारा धमतरी एवं मनमोहन पटेल उर्फ छोटू पटेल निवासी शिव मंदिर चौक, बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं दूसरे प्रकरण अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी आयुष वाधवानी से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्य एवं जांच के आधार पर अमित नेभानी की भूमिका प्रकाश में आई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail