महासमुंद। पिक अप में कटहल के नीचे गांजा रखकर तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। आरोपियों से 125.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी किमत 62,85,000 रुपये बताई जा रही है। साथ ही 1 मोबाईल, वाहन को जब्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक पिक अप गाड़ी क्रमांक UP-70 LT 0860 में दो पुरूष रेहटीखोल से होते हुए वाहन में कटहल के नीचे गांजा रखकर उत्तर प्रदेश जा रहे है। सूचना पर रेहटीखोल चेक-पोस्ट पर वाहनों की जाॅच प्रारंभ की गई , तभी मुखबीर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया। पिक-अप वाहन को चेक करने पर कटहल के नीचे छिपाकर 4 प्लास्टिक बोरियो में 125.700 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। उक्त गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) ले जाना बताये। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी से 125.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र कुमार गौतम साकिन करछना थाना करछना जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश तथा लवकुश गौतम साकिन बारा थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को अपराध धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।









