कार से 57 लाख का गांजा जब्त, 3 तस्कर महासमुंद में गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की 57 किलो गांजा जब किया गया।

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में  सवार नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी  निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र), दिनेश माली पिता सुरेश माली  निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) तथा सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत  निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का गिरफ़्तार किया। आरोपियों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 115/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment