स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स ने निकाली बाइक रैली

रायपुर | अम्बेडकर अस्पताल और पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के MBBS इंटर्न डॉक्टर्स ने मंगलवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण बाइक रैली निकाली। रैली अस्पताल परिसर से शुरू होकर देवेंद्र नगर चौक और शास्त्री चौक होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। रैली में करीब 100 से 120 इंटर्न डॉक्टर्स शामिल हुए। इसमें 50-60 बाइक और स्कूटी थीं। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं

इंटर्न डॉक्टर्स की मुख्य मांग है कि वर्तमान में मिल रहे 15,900 रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किया जाए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इंटर्न को देश के कई राज्यों की तुलना में बहुत कम स्टाइपेंड मिल रहा है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment