भारतीय किसान संघ के विभिन्न तहसीलों की हुई बैठक 

धमतरी। भारतीय किसान संघ जिला धमतरी के अंतर्गत तहसील कुकरेल नगरी एवं बेलरगांव तहसीलों के बैठक उनके मुख्यालय पर संपन्न हुए। उक्त बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर जिला मंत्री दुलार सिंहा पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार सिन्हा उपस्थिति में तीनों तहसीलों के बैठक संपन्न हुए जिसमें किसानों के वर्तमान कृषि संबंधी समस्या एवं संगठन विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया वर्तमान राज्य सरकार द्वारा खाद वितरण के संबंध में सभी किसानों को बिना किसी परेशानी के उपलब्ध उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। खाद वितरण पर लगा हुआ प्रबंध तत्काल हटाया जाए। रासायनिक खाद्य उपयोगिता को कम करते हुए जैविक खाद को प्राथमिकता दिया जाए। केंद्र सरकार की दलहन तिलहन प्रोत्साहन नीति मूल्य वृद्धि का स्वागत किया गया। साथ में सरकार दलहन तिलहन समर्थन मूल्य को स्थानीय स्तर पर लागू करने की मांग किया गया एवं खरीदी सुनिश्चित करें मिलेट्स की फसल कोदो कुटकी रागी के उत्पादन बढ़ाने के संबंध में चर्चा किया गया साथ में हमारे जिला प्रशासन कलेक्टर के द्वारा किसानों के हित में अनेक प्रकार के बहू फसल उत्पादन एवं नई कृषि तकनीक खाद गोदाम की स्थापना दुग्ध उत्पादन बढ़ावा देना। पशु आहार फैक्ट्री का उद्घाटन बगौद में चालू करना। मखाना की खेती नारियल की खेती फलदार वृक्षों की रोपाई पर्यटन को बढ़ावा देना । कृषि संबंधी राजस्व मामले निश्चित समय पर समाधान करना।
किसानों ने कलेक्टर  के कार्यों सराहना करते हुए स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कुकरेल से मेहतरु साहू, संतोष साहू, कुलदीप सिंह, संजय नेम, सुंदर सिंह ध्रुव, अकबर मांडवी, तहसील नगरी से अध्यक्ष  तुलसीराम साहू, आर पी साहू, वकील प्रकाश चंद साहू, टेमन लाल साहू, नरेश मांझी, रतनू साहू, सीरधन सोम, तहसील बेलहर गांव से उमेंद्र दीवान, ऋषभ सोनी, रेक राम पटेल, अर्जुन साहू, भोज कुमार यादव, ऋषि नारायण साहू सहित अनेक किसान बैठक उपस्थित हुए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail