मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित I.I.M.U.N. (International Movement to Unite Nations) की 15वीं वार्षिक चैम्पियनशिप कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के 100 से अधिक शहरों से आए 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,000 से अधिक स्कूली और कॉलेज छात्र शामिल होंगे।
इस वर्ष सम्मेलन की थीम “दुनिया को भारतीय दृष्टिकोण से एकजुट करने में युवाओं की भूमिका” रखी गई है। उद्घाटन सत्र में डॉ. मोहन भागवत का संबोधन सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत करेगा। इसके बाद छात्र स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श और नीति-आधारित चर्चाओं में भाग लेंगे।









