धमतरी। बिलासपुर में आयोजित स्वर्णकार महिला विंग के भव्य सावन महोत्सव में धमतरी जिले से विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डाली सोनी शामिल हुईं। उनके साथ जिला अध्यक्ष रीता सोनी, जिला संयोजक अन्नपूर्णा सोनी, जिला उपाध्यक्ष उषा सोनी तथा जिला कार्यसमिति सदस्य पुष्पा सोनी ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
धमतरी से पहुँचे प्रतिनिधिमंडल का आयोजकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, सामाजिक सेवा तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को और अधिक बढ़ाने का संकल्प लिया गया।









