संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट पर अपलोड

धमतरी। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु बीते 10 मई को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की संशोधित मॉडल उत्तर पुस्तिका प्रकाशित किया है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि 20 मई को मॉडल उत्तर जारी कर दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा-आपत्तियों के आधार पर प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अपलोड किया गया है। संबंधित विद्यार्थी विभागीय साईट पर गॉडल उत्तर का अवलोकन कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail