आईआईएम रायपुर में 4-5 जुलाई को लगेगा साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरा मंत्रिमंडल 4-5 तारीख को नवा रायपुर स्थित आईआईएम में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल होगा। बताया गया है कि इस शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। इनमें प्रशासनिक प्रबंधन, सुशासन, सार्वजनिक नीति, तकनीकी नवाचार, जनसेवा और विकास प्रशासन जैसे विषय शामिल होंगे।

सरकारी योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक बैठकों से आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अब अपनी कार्यप्रणाली को नए दौर की जरूरतों के अनुरूप ढालने की तैयारी में है। सरकार इसे केवल एक औपचारिक बैठक के रूप में नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्य संस्कृति में सुधार और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की पहल के तौर पर देख रही है। बदलते प्रशासनिक और तकनीकी परिवेश में मंत्रियों को आधुनिक प्रबंधन, नीति निर्माण और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली से जोड़ने पर इस बार विशेष जोर रहेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment