युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिली पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह

खेल डेस्क। BCCI ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर  को टीम की कमान सौंपी है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। दूसरी ओर, पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मुकाबले खेलेगा, जिसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेगा।

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail