घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल पार

सिहावा। सिहावा क्षेत्र के शिवपुर गांव में  घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सिहावा थाना पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी अभिनव अवस्थी की मोटरसाइकिल सीजी 19 बी 2835 नंबर उनके घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना सिहावा थाना पुलिस को दी गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment