रोजगार मेला 25 सितंबर को, विभिन्न क्षेत्रों में 436 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 25 सितंबर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई परिसर, नया टोला, मरवाही में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा कुल 436 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक सेक्टर में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मैंनटेनेंस इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन, फाइनेंस सेक्टर में फील्ड ऑफिसर एंड कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी एवं सर्विस सेक्टर में सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में विभिन्न पद शामिल हैं। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक रोजगार वेबसाइटwww.erojgar.cg.gov.inपर रोजगार के अवसर हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, स्नातक आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment