Dhamtari: आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम से करें संपर्क

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिले में किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07722-232249 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं राहत कार्य शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment