दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गरियाबंद से गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में लगभग 3 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को जिला गरियाबंद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से आरोपी को जिला जेल धमतरी भेज दिया गया है।

2023 से फरार चल रहा था आरोपी
थाना सिहावा के अपराध क्रमांक 92/2023 में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के विरुद्ध गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी के फरार रहने के कारण पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर उसके विरुद्ध  न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात  13 सितंबर 2023 को माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

मुखबिर तंत्र की सूचना बनी गिरफ्तारी का आधार

स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना सिहावा पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार संभावित ठिकानों पर निगरानी एवं पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से आरोपी के जिला गरियाबंद में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना की तस्दीक के बाद सिहावा पुलिस की टीम तत्काल गरियाबंद रवाना हुई। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर को आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जिला जेल धमतरी में दाखिल कराया गया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment