कुरूद में एक से बढ़कर एक नयनाभिराम झांकियों ने मोहा मन , उमड़ा जनसैलाब

फोटो – मुकेश कश्यप

मुकेश कश्यप @कुरूद । शनिवार मध्यरात्रि से कुरूद नगर में श्री गणेश विसर्जन झांकियां निकलना प्रारंभ हुई और रविवार देर सुबह तक इनका सिलसिला जारी रहा। लगभग 19 समितियों द्वारा निकाली गई इन मनमोहक झांकियों में सभी में एक नयापन देखने को मिला । धूमांल और डीजे से मनभावित करती ध्वनि , आकर्षक बैकग्राउंड और लाइट डेकोरेशन सहित और झालर पुष्णवर्षा से सुसज्जित झाकियों ने हर किसी का ध्यान खींचा और थिरकने पर मजबूर कर दिया।
निकली गई झांकियों में नक्सलियों का पुनर्वास , बस्तर की संस्कृति , बाली-सुग्रीव युद्ध, नवगुंजरा के नौ अंगों का प्रतीकात्मक अर्थ , वीर बर्बरीक द्वारा अपना शीश भगवान श्री कृष्ण को दान देना ,लाल-बाल-पाल द्वारा श्री गणेश उत्सव के प्रारंभ कराने का वर्णन सहित गणेश जी के मनभावन रूपों की नयनाभिराम झांकियां निकाली गई जिसे देखने बड़ी संख्या में नगर और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
इन झांकियों का भव्य स्वागत करने पुराना बाजार चौक में बोल बम सेवा समिति और आजाद हिंदू युवा मंच द्वारा भव्य स्वागत मंच बनाया गया । जहां नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चंद्राकर, खिल्लूं देवांगन , किशोर यादव , थानेश्वर तारक , कमल शर्मा , मुकेश कश्यप, केशव चंद्राकर सहित बोल बम सेवा समिति के सदस्यों ने गजानन स्वामी पर पुष्प वर्षा कर सभी झांकियों सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इसी तरह इसी से थोड़ा आगे आजाद हिंदू युवा मंच द्वारा के युवाओं ने भी सभी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान इस मंच पर भाजयुमो नेता अनुराग चंद्राकर , भूपेन्द्र सिन्हा , करण नाग सहित बड़ी संख्या में आजाद हिंदू युवा मंच के युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी समितियों का उत्साह बढ़ाते दिखें। इस बीच नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की टीम जुटी रही ।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment