Dhamtari : नाले में गिरा 7 साल का बालक

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोरीद-बागतराई मार्ग पर रविवार को 7 साल का बच्चा खेलते समय मुख्य नाले में गिरकर लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुँच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भर्रीपारा सोरिद वार्ड निवासी लक्ष साहू रविवार शाम को अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था. इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद परिजनों और वार्डवासियों ने आसपास बालक की तलाश की। आशंका जताई जा रही है कि पानी के तेज बहाव के कारण बालक नाले के पाइप के अंदर फंस गया हो। वार्डवासी पाइप को तोड़कर बच्चे को बाहर निकालने की मांग कर रहे है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल, बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त