धमतरी। धमतरी शहर के सोरिद वार्ड (भर्रीपारा) में रविवार (27 सितंबर 2026) को नाले में बहे मासूम बच्चे का शव लगभग 26 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। दरअसल सोरिद वार्ड के भर्रीपारा के रहने वाले 7 साल का लक्ष साहू कक्षा दूसरी का छात्र था, वह रविवार को खेलते-खेलते नाले में गिर गया था। घटना के बाद बच्चे की तलाश शुरू की गईं लेकिन सफलता नहीं मिली। आज करीब 26 घंटे बाद आज शाम बच्चे की लाश नाले के पास ही फंसा हुआ मिला। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों और वार्ड में शोक की लहर छा गई।









