धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू संगठन ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सभा का विरोध किया और नारेबाजी की।
कुछ देर बाद भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति मंदिर, मस्जिद या चर्च कहीं भी जा सकता है। इसके लिए धर्म परिवर्तन करने या किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है।
इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मामला नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित घर का है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और महापौर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया गया।









