धमतरी। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना साहू ने ग्राम पीपरछेड़ी (गा) के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने केंद्र में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही मातृ-शक्तियों से आत्मीय मुलाकात की और उनसे योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
उन्होंने महिलाओं से आंगनबाड़ी से मिलने वाले पोषण आहार, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमती साहू ने नन्हे शिशुओं को अपने हाथों से मुंह मीठा कराकर अन्नप्राशन कराया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संकल्प है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य-पोषण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र हमारी इस सेवा यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है।” “नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि उनके स्वस्थ जीवन की शुरुआत है