धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई इलाके में देर रात पुलिस की अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एक स्थान पर दबिश दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके से 6 युवतियों और 12 पुरुषों सहित 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि श्यामतराई इलाके में एक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना की जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की तैयारी की।
इसके बाद दो डीएसपी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित स्थान को घेरकर कार्रवाई की। पुलिस की अचानक मौजूदगी से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 6 महिलाएं और 12 पुरुष बताए जा रहे हैं। सभी से पूछताछ कर उनकी मौजूदगी और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।









