धमतरी। जिले में सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।
हादसा आज धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ है, जहां मृत व्यक्ति के शव को रायपुर से जगदलपुर ले जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी।
इस हादसे में एम्बुलेंस सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जो कि जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल में नर्स थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।









