धमतरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम 2 अक्टूबर को, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे शामिल 

धमतरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर  2 अक्टूबर को धमतरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में होगा। आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और वित्तीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment