मंत्री टंकराम वर्मा 2 अक्टूबर को धमतरी प्रवास पर

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, जीवनदीप समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा  शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा प्रातः 10:30 बजे शासकीय आवास (एम-12), सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर से धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे मेनोनाईट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, धमतरी पहुंचेंगे।

मंत्री श्री वर्मा दोपहर 1:40 बजे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देने से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसके पश्चात दोपहर 3 बजे वे सर्किट हाउस, रत्नाबांधा रोड, धमतरी पहुंचेंगे। अपराह्न 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

मंत्री श्री वर्मा शाम 5 बजे सर्किट हाउस, धमतरी से शासकीय आवास, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:30 बजे शासकीय आवास पहुंचेंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment