महानदी किनारे फिर मिली दो लाश, झाड़ियों में मिले फंसे

रायपुर। महानदी किनारे एक बार फिर दो लाश मिली है। इसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई।  दोनों शव नदी के तेज बहाव में बहकर किनारे की झाड़ियों में फंसे मिले। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र के ग्राम चिखली में ग्रामीणों ने महानदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बरामद शवों में से एक महिला का है। दोनों शव काफी गल चुके हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।

पुलिस महानदी से लगे तथा हाल में बाढ़ प्रभावित जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटा रही है और शवों की पहचान के लिए उसका मिलान किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शवों के नदी के बहाव में बहकर आने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment