Dhamtari: विकसित ग्राम पंचायत योजना के लिए कसावाही में विशेष ग्रामसभा आयोजित, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा

धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कसावाही में विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) की तैयारी को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। सरपंच  सोमन राम मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में गांव के समग्र विकास, जलस्तर सुधार, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

ग्रामसभा में आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के वीबी-जी रामजी योजना के ज्वॉइंट कमिश्नर श्री दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विकसित ग्राम पंचायत योजना गांव की वास्तविक आवश्यकताओं, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री धरम सिंह ने वीबी-जी रामजी योजना के उद्देश्यों एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका की जानकारी दी। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी ने ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता के साथ विकास की प्राथमिकताएं तय करने का आग्रह किया।

ग्राम पंचायत सचिव  चुन्नी लाल साहू ने पंचायत में अब तक कराए गए एवं स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रामसभा में पंचों एवं ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव रखे। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित ग्राम पंचायत योजना की तैयारी में सहयोग एवं गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment